भाग १
प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत शहर शिमला और वहीं के एक मशहूर एडिटोरियम में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था । इस प्रतियोगिता में मुंबई से गणमान्य संगीतज्ञ गायक निर्णायक की भूमिका अदा करने आए हुए
थे।प्रतियोगी तो लगभग १०० के करीब थे ,मगर प्रतियोगिता के सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार करके तीन प्रतियोगी
अंतिम चरण में पहुंचे ,बाकी किन्ही कमियों की वजह से असफल होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रथम स्थान पर जो लड़की पहुंची वो मात्र १९ वर्ष की थी ।जो योग्य गायिका चुन ली गई । उसकी अदभुत प्रतिभा और प्रस्तुति देखकर ज्यूरी ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली आश्चर्य से । उसके इस गीत ने ही वाहवाही लूटी -
"नैनों में बदरा छाए,बिजुरी सी चमके हाय,
ऐसे में बलम मोहे , गरवा लगा ले.."
उसे ज्यूरी की तरफ से इनाम में १० लाख रूपये का चेक और एक चांदी की माता सरस्वती की मूर्ति प्राप्त हुई । जिसे पाकर वो मासूम बालिका प्रसन्न हो गई।
वो इसीलिए बहुत जायदा प्रसन्न थी क्योंकि उसके जीवन का यह बहुत बड़ा सपना था।
उस प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतियोगी निष्कपट ईर्ष्या भाव से मुक्त होकर उसे बधाई और शुभकामनाएं देने लगे ।और बाकी दर्शकों ने भी उसकी कला को सराहा ,शुभ कामनाएं और बधाई दी ।
उस विजयी लड़की के साथ मात्र उसकी मुंह बोली बहन नीता आई थे ,और माता पिता घर से ही कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे । उन्होंने उसे यानी अपनी लाडली ,होनहार बेटी को फोन में बधाई और आशीर्वाद दिया ।
उस लड़की का नाम था प्रिया ,जो बेहद खूबसूरत थी ।उसके चेहरे पर मासूमियत ,सौम्यता का भाव था ।उसने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा था ।जो उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था।
आयोजन खत्म होते ही दोनों लड़कियां ऑडिटोरियम से बाहर निकली ।
और कार पार्किंग की तरफ मुड़ी जहां उनकी कार खड़ी थी ।अपनी गाड़ी के पास आकर उन्होंने अपना सामान और मूर्ति संभाल के गाड़ी की पिछली सीट पर रखी।
और प्रिया कार स्टार्ट करने लगी । मगर यह क्या कार स्टार्ट ही नहीं हो रही थी । यह देख कर दोनों बहनें पहले तो घबरा गई ।मगर फिर प्रिया ने हिम्मत करके गाड़ी का बोनेट खोला , मगर उसे कुछ समझ नहीं आया । बहुत कोशिशें करने पर भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो दोनों सोच में पड़ गई अब क्या किया जाए ? और भगवान को भी याद करने लगी।
उनकी इस परेशानी को नज़र अंदाज़ करके सब लोग आगे बढ़ते जा रहे थे । किसी ने पूछा भी तो उन्होंने मना कर दिया यह सोचकर पता नहीं की अजनबियों से मदद लेना सही होगा या नहीं।
सारे दर्शक ,मेहमान ,और संगीत प्रतियोगिता के निर्णायक गण ,कार्यक्रम के संयोजक सब अपने अपने घर जाने लगे।मगर दूर खड़ा एक नवयुवक उन लड़कियों को देख रहा था जो बड़ी देर से परेशान थी । वो भी इस कार्यक्रम का एक दर्शक ही था । वो अपने घर जाने की तैयारी में था तभी उसका ध्यान इन लड़कियों पर गया था ।
वो अपनी गाड़ी से निकल कर उनके पास आया और पूछने लगा -"excuse me! Have you any problem? Can I help you? "
प्रिया लड़के को देखकर चौंक गई ,यह कहाँ से आ गया ! फिर संभलकर बोली -
"No! Nothing else! I will manage "
उस युवक ने बेहद विनम्रता और शराफत के साथ कहा " देखिए ! मुझे गलत मत समझिए । Please trust me ! बड़ी देर से मैं आप को देख रहा हूं आप किसी मुसीबत में है । सोचा थोड़ी मदद कर दूं ।
इंसानियत के नाते।"
लड़कियां तो पहले ही परेशान थी । मगर कोई राह न मिलने की वजह से परस्पर सलाह करके आखिरकार उन्होंने काफी न नुकुर करते हुए भी उसे अपनी समस्या बता दी ।
युवक उनकी कार के पास गया ,बोनेट खोला और कुछ ताक झांक के बाद कोई टूटी हुई तार जोड़कर बोनेट वापस बंद कर दिया और कहा " अब स्टार्ट कीजिए अपनी कार ! "
प्रिया ने चाबी घुमाई और कार स्टार्ट हो गई ।यह देखकर वो आश्चर्य चकित हो गई। कार को मन ही मन कोसने लगी " मुई को मेरे स्टार्ट करने से क्या problem हो रही थी ।जो इस अजनबी से एकदम स्टार्ट हो गई।"
फिर दोनों लड़कियों ने उसका शुक्रिया अदा किया तो युवक प्रिया के गायन की तारीफ करने लगा और प्रतियोगिता जीतने की बधाई भी दी जिसे सुनकर प्रिया ने उसका फिर से धन्यवाद दिया । उस लड़के ने बड़े अदब से झुककर उनका धन्यवाद स्वीकार किया और "its my pleasure"कहकर उससे एक छोटी सी डायरी निकाल कर उस पर ऑटो ग्राफ" मांगने लगा । प्रिया ने संकोच करते हुए कहा "मैं अब इतनी बड़ी कलाकार नहीं बनी हूं जो ऑटोग्राफ देने लगूँ" युवक ने कहा " नहीं बनी ,तो बन जाओगी ,यूं समझ लो यह शुरुआत है।अभी तो बहुत आगे जाना है तो एक ऑटोग्राफ तो बनता ही है न ! प्रिया ने मुस्कुराकर उससे डायरी पकड़ी और उस पर best wishes लिखकर अपने हस्ताक्षर कर दिये । उसके बाद वो दोनों लड़कियां अपनी गाड़ी स्टार्ट कर के चली गई उसके बाद वो युवक भी अपनी गाड़ी स्टार्ट करके अपने रास्ते चल पड़ा ।
यह उन हसीन जोड़े की पहली और छोटी सी मुलाकात थी ।
"तेरी आवाज और अन्दाज़ ने ,
जाने क्या जादू कर दिया हम पर ।
दिल में एक आरज़ू मचल उठी है ,
बस ! एक और मुलाकात की ।"
-----******†******""""-
भाग २
शिमला का ही एक मशहूर कॉलेज जहां बहुत चहल पहल लगी हुई है क्योंकि वहां कॉलेज का वार्षिक समारोह होने वाला है ।
कॉलेज के ही एडिटोरियम हाल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया हुआ है ।दोनों कतारों में दर्शकों ,मेहमानों ,अध्यापकों ,प्रधान अध्यापक की कुर्सियां और आगे विशेष अतिथि और गणमान्य लोगों के बैठने के लिए सोफे का इंतजाम किया हुआ था ।
और पर्दे के पीछे वार्षिक समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी अपने अपने कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे थे। इस समारोह में संगीत ,नाटक ,चुटकुले ,और नृत्य सभी कुछ शामिल किया गया था ।
और इस सारे कार्यक्रम की संयोजिका बनी हुई थी प्रिया । इस कार्यक्रम में उसका भी एक कार्यक्रम शामिल था गायन का ।
जब सारे अतिथि गण आ गए ,हाल खचाखच भर गया । तो प्रिया हाथ में एक लंबी सी कार्यक्रम की सूची और हाथ मैना माइक लेकर पर्दे से बाहर आई । उसने आज काले रंग की मुकेश की साड़ी पहन रखी थी आज के खास कार्यक्रम के लिए । अपने खुले काले लंबे बालों में वो गोरी बाला बहुत कयामत लग रही थी । अपनी खास शोख अदा से मीठी आवाज में उसने कार्यक्रम शुरू किया ।सभी प्रतिभागियों का नाम पुकारा गया ,और सभी ने अपना कार्यक्रम भली भांति से प्रस्तुत किया । और अंत में प्रिया का गायन ।जिसने एक समाँ बांध दिया ।
उन अतिथि गणों में विशिष्ट अतिथि के रूप में जो एक शख्स बैठा था वो था उस शहर के बहुत बड़े बिजनेस टायकून का इकलौता लड़का रवि कुमार । जो बहुत ही सुंदर ,सजीला , आकर्षक,लंबा कद काठी वाला नौजवान था ।
वो बड़े अभिभूत होकर प्रिया के सुंदर रूप को और उसके कार्यक्रम को बड़े ध्यान से देख रहा था । वो उसे देखकर पहली नजर में मोहित हो गया ।
उसे प्रिया का सुंदर रूप,चुलबुला पन ,,बात करने का अंदाज , उसकी मंच संयोजन कला ,सब कुछ एक दम परफेक्ट लगा । कार्यक्रम काफी देर चलने के बाद अंत में प्रिया की सुरीली ,मीठी आवाज से गाये एक गीत से उसका समापन हुआ ।
वो गीत था -
"जाने क्यों लोग मुहोबत किया करते हैं,
दिल के बदले दर्द ए दिल लिया करते हैं।"
उसकी गायकी के वहाँ बैठे सभी लोग कायल हो गए । और खूब तालियां बजाकर उसकी कला को सराहा।
और सबसे जायदा ताली बजायी रवि कुमार ने । जो उसकी गायकी का फैन बन चुका था ।
इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल आए और इनामों की घोषणा करने लगे । १,२,३,विशेष ,और बाकी जो कंसलेशन प्राइज मिलना था । जाहिर है प्रिया को उसकी गायकी में पहला स्थान ही मिलना था । दूसरे नंबर पर उसकी प्रिय सहेली दिव्या थी जिसने बहुत सुंदर नृत्य किया था किसी पुराने गीत पर । और तीसरा स्थान एक अन्य लड़के का आया था मजेदार चुटकुले सुनाने और कॉमेडी ड्रामा में अभिनय करने का । बाकि के अन्य प्रतिभागियों को कंसलेशन प्राइज मिला।
और यह सारे इनाम विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रिंसिपल साहब ने रवि कुमार के हाथों से दिलवाए।
सबको ईनाम बांटते हुए ,सबसे हाथ मिलाते हुए रवि सामान्य था ।मगर जब प्रिया सामने आई तो उसे देखकर खो सा गया । प्रिया असमंजस में पड़ गई ।उसने शर्मा कर नज़रें नीची कर ली । तो प्रिंसिपल साहब ने उन्हें थोड़ी सी कंधे पर थपकी दी तो वो सचेत हो गया और झेंप कर "I am sorry! बोलकर उसके हाथों में इनाम थमाया । और बधाई दी ।प्रिया धन्यवाद बोलकर अपनी सहेलियों के साथ जाकर खड़ी हो गई । लड़कियां उसे छेड़ने लगी तो अपने गुलाबी होंठों पर उंगली रख कर उनको चुप रहने का इशारा किया ।
जब इनाम देने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई तो रिफ्रेशमेंट / चाय नाश्ता लेने का टाइम हो गया । टेबलों पर बफे सिस्टम लगा हुआ था जिसको जितना लेना है अपने आप के लो । सभी विद्यार्थी ,प्रिंसिपल ,अध्यापक गण और उनके साथ खड़े थे रवि कुमार ।जो अपनी अपनी प्लेट्स में नाश्ता लेकर खा रहे थे ।
तभी प्रिंसिपल साहब ने प्रिया को अपने पास बुलाया ,और रवि कुमार से परिचय करवाने लगे । " इनसे मिलिए कुमार साहब ! यह हमारी कॉलेज की शान है ।
हमारी प्रिया ! She is multi talanted girl . पढ़ाई, sports,singing ,dancing ,acting सब में माहिर । She is very intelligent girl also . कोई भी ,कैसा भी सवाल हो ,किसी भी क्षेत्र का सब को हल कर लेने में इसे महारत हासिल है।we are all proud of my this brilliant student"
प्रिया - " अब बस भी कीजिये सर ! और कितना चने के झाड़ पर चढ़ाएंगे।मैं अगर कुछ भी हूं तो यह सब मेरे माता पिता,और आप जैसे महान गुरुजनों का ही आशीर्वाद है । और भगवान की कृपा है।"
रवि कुमार - " जी ! हम तो पहले भी
मिल चुके हैं। यह हमारी शायद दूसरी मुलाकात है । है न ! ( प्रिया की और देखकर उसे याद दिलाने के अंदाज से उसने कहा ) जब दिल्ली के कांटेस्ट में यह गईं थी वही हमारी पहली मुलाकात हुई थी ।हम तो तभी से इनकी गायकी के फैन हो गए थे । और आज भी इनकी मधुर आवाज और दिलकश अंदाज देखकर डबल फैन हो गए ! "
प्रिंसिपल - " ओहो ! अच्छा तो आप दोनों पहले भी मिल चुके हो ।मुझे नहीं पता था । I am sorry for that "
रवि कुमार - "अरे ऐसी कोई बात नहीं ।वो पहली मुलाकात तो बहुत छोटी सी थी । इनका असली पूरा परिचय तो अभी आपने करवाया है। मगर यह शायद मुझे नहीं जानती ।है न ! "
प्रिया ने असमंजस में नहीं मैं सिर हिलाया ।
प्रिंसिपल साहब - " अरे प्रिया ! तुम इन्हें नहीं जानती । यह हमारे यहां के मशहूर उद्योगपति श्री प्रेम कुमार के इकलौते बेटे रवि कुमार हैं। अभी अभी विदेश से इंजीनियरिंग करके लौटे हैं। और अब अपने पिता के साथ उनका ऑटो मोबाइल का बिज़नस संभाल रहे हैं । बड़े होनहार और नेक इंसान है । किसी को ,कभी भी ,किसी भी समय कोई समस्या हो इनसे मदद ले लो ।कभी मना नहीं करते । ....
रवि कुमार - " अब बस ! ( प्रिंसिपल साहब को बीच में ही रोकते हुए ) अब मुझे चने के झाड़ पर चढ़ाना शुरू कर दिया आपने ।अब हम दोनों मिलकर आपको चने के झाड़ पर चढ़ाते हैं। "
कहकर दोनों हँस पड़े और प्रिया बस उनकी बातें सुनकर मुस्कुरा भर दी ।और कुछ काम का बहाना बनाकर वहां से चली गई ।
रवि कुमार के दिल में प्रिया के रूप और गुणों को लेकर पहले प्यार का अंकुर फुट चुका था मगर प्रिया इन सब एहसासों से अंजान थी ,यह उनकी दूसरी मुलाकात थी और वो भी औपचारिकता में खत्म हो गई ।अपनी सहेलियों से विदा लेकर प्रिया अपने घर चली गई अपने माता पिता के साथ जो उसका कॉलेज का वार्षिक समारोह देखने आए थे ।
" बेहद हसीन हो तुम की क्या कहें ,
तुम्हारी एक झलक से ही हम निहाल हो गए।
अब तो न दिल की खबर है न अपना होश ,
तुम्हारे इश्क में हम क्या से क्या हो गए !!"
भाग ३
शिमला की जिस पहाड़ी पर रवि कुमारकी बहुत बड़ी हवेली थी ,वो हवेली किसी राज महल से कम न थी । सामने बहुत बड़ा हरा भरा बगीचा ,तरह तरह के फूल खिले हुए थे ,और उस हवेली के पास ही २-३0किलोमीटर का जॉगिंग पार्क बना हुआ था । उसी के नीचे वाली पहाड़ी में प्रिया का बंगला था । वो जॉगिंग पार्क प्रिया के बगले के पास से होकर गुजरता था । रवि कुमार रोज सुबह उठकर जॉगिंग पार्क में जॉगिंग करने जाता था । जॉगिंग करते हुए गुजर रहा था तो उसकी नजर प्रिया पर गई जो अपने बगीचे में ही सैर कर रही थी।और फिर कोई गीत गुनगुना रही थी -
"चुपके चुपके चल दी पुरवैया ,
बांसुरी बजाए रे रास रचाये दई रे दइया,
गोपियों संग कन्हैया.."
उसकी मीठी आवाज में मग्न रवि वहीं ठिठक गया । जब गीत खत्म हुआ तो रवि
प्रिया के पास पहुंचकर वो उसे बड़े प्यार से निहारने लगा । उनकी नजरें मिली प्रिया ने नजर झुकाते हुए दोनों हाथ जोड़कर वो बोली -"नमस्ते सर!"
रवि कुमार -" नमस्ते जी ! कैसी हो ?"
प्रिया -" ठीक हूं और आप कैसे हो?आप यहां कैसे ? "
रवि - जी ! हम यूँही सुबह की सैर करने निकले थे के आपकी मधुर आवाज ने फिर हमारे कदम रोक लिए ।
प्रिया -" जी ! ( मुस्कुराकर ) मैं तो यूं ही तन्हाई में गीत गा लिया करती हूं । और साथ ही साथ अपने बगीचे की सैर भी कर लिया करती हूं । शुक्रिया मेरे गीत को पसंद किया आपने ।"
रवि - " अच्छा ! आप अक्सर गाती है यहां ,तब तो यह पेड़ पोधे भी आपकी गायकी फैन बन गए होंगे ।है न ! "
प्रिया - " जी हां ! हो सकता है । यूं तो यहां पंछी भी चहचहाते हैं,तितलियों भी
मंडराती है । यह मुझे अपना गान सुनाते हैं मैं इन्हें अपना सुना देती हूं । बस ! यही जीवन है मेरा जो इनके साथ गुजरता है । बाकी तो सारा दिन भाग दौड़ में ही गुजरता है। ओफ्फो !मैने भी क्या दार्शनिक बातें शुरू कर दीं। अब आप बोर हो गये होंगे । है न !
रवि - " नहीं तो! मुझे तो दार्शनिक बातें बहुत अच्छी लगती है। अब तक तो यह मालूम था कि आप बहुत अच्छी गायिका है,और एक ब्रिलियंट स्टूडेंट भी,मगर अब पता चला आप दार्शनिक भी है। और हां ! प्रकृति से भी बहुत प्यार करती हैं। बहुत अच्छा लगता है आपसे मिलकर ,हर बार आपकी शख्सियत का नया पहलू हमारे सामने आ जाता है। और खूबसूरत तो आप हो ही । कमाल की रचना है कुदरत की भी । जितनी बार देखो उतनी बार नई लगती है। ( रवि ने एक तीर से दो निशाने किए प्रकृति और प्रिया की एक बार में हिबेक साथ तारीफ कर दी )। प्रिया समझ तो गई मगर जायदा कुछ नहीं बोली सिर्फ इतना के " अच्छा ! मैं चलती हूं । मुझे आज मुझे कहीं जाना है ।फिर कभी मिलेंगे । I am sorry for that" इतना कहकर वो जल्दी जल्दी तेज कदमों से अपने बंगले की पिछली सीढ़ी पर चढ़ कर अपने कमरे में चली गई ।
रवि कुमार उसे देखता रह गया और सोचने लगा फिर मन ही मन मुस्कुराते हुए वो भी तेज कदमों से जॉगिंग करता हुआ अपने महल नुमा हवेली में पहुंच गया ।अपना नित्य कर्म निबटा कर ,नाश्ता वगैरह लेकर उसे पिता के साथ ऑफिस जो जाना था ।
प्रिया भी अपने घर पहुंच गई वो कुछ घबराई हुई सी थी ,उसकी रवि के साथ तन्हाई में यह दूसरी मुलाकात थी। । रवि तो बस प्रिया पर भी दिलो जान से फ़िदा था और प्रिया को अभी तक इस बात का थोड़ा थोड़ा एहसास हो रहा था ।
" यूं तो जमाने में हसीनों को कमी नहीं ,
मगर जो बात तुझमें है किसी में नहीं! "
भाग ४
रवि कुमार और उनके पिता जैसे ही अपने घर के प्रवेश द्वार से निकले ,तो सामने कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स उनके सामने आकर खड़े हो गए। बाप बेटे ने अपना सामान गाड़ी में रखवाया ,और गार्ड ने उन्हें वहां से चले जाने की हिदायत दी ।मगर वो अनुनय विनय करने लगे तो रवि ने आगे आकर पूछा -" हां ! बताइए क्या काम है ? आप सब यहां सुबह सुबह! कैसे ?"
स्टूडेंट्स की टोली का नायक विवेक आगे आया और बोला " सर ! आपसे कुछ request करने आए थे बस ! थोड़ा सा time लेना चाहेंगे ।"
रवि - " भई! तुम एक तो पहले ही गलत time में आए हो ।we are already become late , चलो! फिर भी जो भी कहना है जल्दी कहो!"
विवेक -" सर ! हम लोगों ने पिकनिक का प्रोग्राम बनाया है और हम चाहते हैं आप भी हमें join करें । तो कितना अच्छा हो !"
रवि उनकी बातें सुनकर कुछ गुस्से होकर बोला - " पिकनिक ! What rubbish! तुमने क्या मुझे अपनी तरह free समझ रखा है।sorry! I have not extra time for your company,ok ! आप जाइये ,enjoy कीजिए।"
विवेक - " sir please! Please! Please! "
रवि - " no! no ! no! "
सभी स्टूडेंट्स एक स्वर में बोल पड़े ," चलिए न sir। आपको भी अच्छा लगेगा ,और आपका साथ हमें अच्छा लगेगा । आखिरकार आप हमारे ideal person हैं। We are all loves you sir !"
घर से बाहर शोर सुनकर रवि की मां बाहर आई तो सारा मसला उनको समझ में आया । और स्टूडेंट्स ने श्रीमती कुमार को बड़ी आशा की नजर से देखा ।
श्रीमती कुमार- " बेटा रवि ! जब इतना जोर दे रहे हैं तो चले जाओ न इनके साथ ।
इनकी बात मान लो ,बेचारे ! कितने प्यार से तुमसे प्रार्थना कर रहे हैं। और काम तो क्या है होते रहेंगे ! तुम्हारे पापा सम्भाल लेंगे । और एक ही दिन की तो बात है ।एक दिन में कौन सा नुकसान हो जाएगा । मगर यह उम्र और यह जवानी वापस नहीं आएगी ।यही उम्र है घूमने फिरने और मौज मस्ती की । " फिर स्टूडेंट्स की और मुखातिब होकर " हां ! जाएगा ,जरूर जाएगा ! कब जाना है ? "
स्टूडेंट्स-" जी कल सुबह ही निकल पड़ेंगे ,और शाम तक वापस आ जायेंगे । "
श्रीमती कुमार-" बस ! एक ही दिन की तो बात है ।रवि ! तुम चल रहे हो इनके साथ and that's final ok ! "
रवि - " मगर मां !( फिर ठंडी सांस लेकर ) Ok! आपकी आज्ञा सर आंखों पर "
सभी स्टूडेंट्स खुशी खुशी वहां से चले गए ।और इनके जाने के बाद यह बाप बेटा भी ऑफिस की और चले गए। श्रीमती कुमार वापस अपने घर में चली गई ।
उधर प्रिया भी अपने घर आकर अपने काम काज निबटा कर अपने सफर की तैयारी में लग गई । क्योंकि उसे भी इसी पिकनिक में जाना था और वहीं से उसे अपने ननिहाल जाना था Summer vacation पर।
अगली सुबह प्रिया और उसके कॉलेज के मित्र , सहेलियाँ कॉलेज के गेट पर खड़ी बस पर अपना अपना सामान चढ़ा रहे थे और पिकनिक का सामान भी ।
और इसके बाद सब बस में सवार हो गए । रवि से विवेक जी फोन पर ही बात हो चुकी थी वो कहां से उनको join करेगा ।और उनको सीधे उनके फॉर्म हाउस में जाकर ठहराना होगा ।
प्रिया बिल्कुल भी नहीं जानती थी कि रवि कुमार भी इनकी पिकनिक टीम को join कर रहे हैं। उसे किसी ने कुछ बताया ही नहीं था ।
या यूं समझ लो वो उसे सरप्राइज देना चाहते थे । अब किसी को क्या पता कि यह सरप्राइज उसे भाएगा भी या नहीं ।
रवि कुमार से जब विवेक की बात भी हुई थी तो इसके सामने नहीं हुई थी ।
अब बस तो चलने को तैयार हो गई ।और कॉलेज से निकल कर किसी चौक पर जाकर रुकी ,वही थोड़ी देर इंतजार करने लगी । प्रिया थोड़ी देर के लिए बड़ी उलझन में गई और किसी से पूछा भी कि "बस क्यों रुक गई,क्या कोई सवारी रह गई लेने को "
विवेक ने जवाब दिया - " हां ! हम यहां किसी का इंतजार कर रहे हैं ,वो आयेंगे तो हम उनको फॉलो करके चलेंगे!"
प्रिया - " कौन है ? कोई बहुत खास है क्या ? "
विवेक - " हां! बहुत खास है ! "
प्रिया -" जरा बताओ तो ! "
विवेक -"जरा सब्र करो , जल्दी पता चल जाएगा । सरप्राइज है ! ( फिर उठकर खड़ा होगया और दूर से आती ब्राउन कलर की जिप्सी कार को देखकर इशारा करने लगा ) वो आ गए ,चलो ड्राइवर इन्हें follow करो ।"
प्रिया बड़े ध्यान से देखती इससे पहले वो गाड़ी बस के आगे से घरर से निकल गई।
उसे कुछ समझ नहीं आया । फिर वो अपनी सहेलियों के साथ वाली सीट पर जाकर बैठ गई और अपना फोन चलाने लगी । और जब थक गई तो कुछ देर के लिए उसे नींद आ गई । १-१.३o घंटे बाद उसकी आँख खुली तो बस एक फॉर्म हाउस के एंट्रेंस गेट पर प्रवेश कर रही थी ।
उसके आगे एक कार पहले से ही जाकर कार पार्किंग में खड़ी थी । वहीं उनकी२० सवारियों को लेकर आई मिनी बस एक तरफ खड़ी हो गई। सब स्टूडेंट्स और उनके साथ आए दो प्रोफेसर ( एक महिला और एक पुरुष ) पहले बस के नीचे उतरे ,
रवि कुमार अपनी गाड़ी के पास खड़े थे उनको देखकर उनका अभिवादन और स्वागत किया । उसके बाद एक एक करके सारे विद्यार्थी भी ( लड़के और लड़कियां) बस से उतरने लगे । रवि ने सभी के साथ हाथ मिलाया । और आखिर में उतरी प्रिया ,उसे देखकर वो चौंक गया ,और प्रिया भी उसे देखकर चौंक गई ।
मगर फिर खुद को किसी तरह संभाला।
रवि ने उसे Hai कहकर हाथ मिलाने के उद्देश्य से हाथ बढ़ाया तो प्रिया ने मुस्कुराकर उसके साथ धीरे से हाथ बढ़ाकर हाथ मिला लिया। एक दूसरे का हाल चाल जानने के बाद रवि अपने सेवकों के पास चला गया फॉर्म हाउस की व्यवस्था समझाने को। फिर अपना एक सेवक अपने मेहमानों की सेवा में लगा दिया उन्हें उनके कमरों तक पहुंचाने के लिए ।
सब स्टूडेंट्स जोड़ो में एक एक कमरा लेकर ठहर गए ।लडक़े अलग ,लड़कियां अलग । अपना अपना सामान संभाल कर सब अपनी थकान मिटाने को नर्म गद्देदार बिस्तर पर सो गए । दोपहर का भोजन उन्होंने रास्ते में कहीं ढाबे में रुककर खा ही लिया था । १घंटा सोने के बाद सबने फर्म हाउस के शानदार फूलों से सजे हरे भरे lown में चाय नाश्ता किया । कुछ बातें वाते की ,कहकहे लगाए । रवि कुमार भी वहीं बैठा उनकी बातें सुनकर सिर्फ हल्के से मुस्कुरा रहा था । फिर उसने पूछा कि " अब बताओ ! तुम्हारा क्या प्लान है ? "
विवेक - " अभी तो शाम हो चली है कुछ देर इधर उधर घूमेंगे ,फिर सो जायेंगे !"
रवि - " सो जाओगे ! अभी से ! क्या सिर्फ सोने आए हो क्या यहां पर ? "
सब विद्यार्थी और गुरुजन उलझन में एक दूसरे के मुंह देखने लगे तो एक लड़कियों में से एक लड़की उठकर बोली - " नहीं सर,! एंजॉय करने आए हैं ,मौज मस्ती करने आए हैं। सोते तो घर भी हैं यहां कुछ हटकर नहीं करना चाहिए क्या ? "
रवि ने उस लड़की को शाबाशी देते हुए कहा " right! Absolutely right! वही तो हम भी कहना चाहते हैं। की सोने थोड़े ही न आए हो ,मौज मस्ती करने आए हो ।
तो रात को इसे जगह पर bone fire करना,साथ में गीत वगैरह गाना ,नाचना कूदना,अंताक्षरी खेलना ।और बार्बी क्यू
से तंदूरी व्यंजन का मजा लेना ,डिनर में । और क्या ? और जो मन में आए करना ।मगर ध्यान रहे कोई नशा खोरी नहीं ,और न ही कोई बदमाशी होगी । सब शराफत से प्यार से भाई बहन की तरह रहो ,मिल जुलकर रहो । समझे ! "
विवेक के साथ सभी स्टूडेंट्स एक साथ बोल पड़े -" जी सर! आपने सही कहा ,जैसा आप कहोगे हम वैसा ही करेंगे। "
रवि कुमार थोड़ी देर में अपने कमरे से वापस आ गए और उनकी देख रेख में अंताक्षरी ,अभिनय ,नृत्य ,गायन ,चुटकुले , शेरो शायरी का कार्यक्रम चला । और साथ ही साथ खाने पीने का काम भी चल रहा था । मसलन सबने अपनी पसंद से स्टार्टर लिया ,और पेय पदार्थ लिया ।
सबने खूब हंसी खुशी से कार्यक्रम का आनंद लिया । और उनके साथ रवि कुमार भी आनंद में डूबे हुए थे । देर रात तक ( करीब १०.००- १.३० बजे तक ) तक कार्यक्रम चला ,फिर सबने इकट्ठे डिनर भी किया । और एक दूसरे से विदा लेकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए।
। इस तरह यह प्रिया और रवि की तीसरी मुलाकात थी जो पिछली दो मुलाकातें से थोड़ी बड़ी थी । इस मुलाकात में वो दोनों थोड़ा और खुले थे -
" हमारा इश्क रंग लाएगा कभी न कभी ,
असर हमारी सर्द आहों का होगा कभी न कभी।
अभी तो छुप छुप के दीदार करते हैं वो ,
तड़प कर हमारी बाहों में आयेंगे कभी न कभी ।"
भाग ५
सुबह जब हुई तो सब विद्यार्थी ,प्रोफेसर रवि कुमार के साथ आधे उनकी जिप्सी में और आधे पहले से खड़ी जीप में जंगल सफारी के लिए चले गए । जंगल में घूमकर ,वहां के तरह तरह के जीव जंतु ,जानवर ,पेड़ पौधे वगैरह देखकर सबको बहुत मज़ा आया । और खुशी से उत्तेजित भी हुए । जंगल में भी एक फॉरेस्ट हाउस में उनके ब्रेक फास्ट का इंतजाम किया गया था । वहां काफी समय वक्त गुजारने के बाद जब सब फॉर्म हाउस में आए तो १० .०० बजे चुके थे । तब सभी ने अपने अपने घर वापसी की ।रवि कुमार अपनी गाड़ी में ,और बाकी लोग अपनी मिनी बस में शहर की और वापस चल पड़े ।
रवि कुमार तो सीधा अपने ऑफिस चले गए थे । बस सब विद्यार्थियों को और प्रफेसरों की उनके घर छोड़कर अपने ठिकाने पर चली गई । सिर्फ प्रिया उनके साथ नहीं आई थी क्योंकि प्रिया को उसके मामा वही फॉर्म हाउस में लेने आ गए थे उसके ननिहाल ले जाने को ।
रवि कुमार अपने दफ्तर पहुंच तो गए तो वो शारीरिक तौर पर तो काम में व्यस्त होने की कोशिश कर रहे थे मगर मन उनका प्रिया के ख्यालों में खोया हुआ था । उसकी अदाएं ,उसका सुंदर सलोना रूप ,उसकी शख्सियत का वो नटखट पहलू जो उसने पहले कभी नहीं देखा ,और उसकी बातें ,सब उनके दिल में घर कर गई ।
उसने मन ही मन खुद से कहा " बेटा रवि ! तू तो गया काम से ,लगता है तुझे प्रिया से इश्क़ हो गया है । मगर इश्क भी किस से ! उस अल्हड़ नादान लड़की से !जो प्यार की A,B,C,D भी नहीं जानती ।
हाय! अब क्या होगा ? भगवान ही जाने !!"
वो इन्हीं ख्यालों में खोया हुआ था कि उसके केबिन में एक सेवक आया और कहा कि उनको उनके पिता बुला रहे हैं ।
रवि कुमार ट्रेन उठकर पानी पीकर ,अपना मूड सही करके पिता के कमरे में दाखिल हुए । पिता पुत्र की कुछ ऑफिस को लेकर तो कुछ औपचारिक बातें होने लगीं ।
उन्होंने कहा कि बेटा ! तुमने जो टाटा कंपनी के साथ डील की थी वो कामयाब हो गई है ।वो हमारा साथ मिलकर जाम करने जो तैयार हो गए हैं । अब उस काम को तुम हैंडल करना ,ok! रवि! सुन रहे हो न ? हम क्या कह रहे हैं ।( रवि को अचानक गुम सुम देखकर उन्होंने उसे आवाज दी तो रवि चौंक गए और कहा - " हां जी पापा ! आप बिलकुल ठीक कह रहे हैं । हमें यह काम जल्दी शुरू करना चाहिए । "
पापा - " कौन सा काम!" ( रवि की और गौर से देखते हुए )
रवि - " वही जो आप कह रहे थे अभी ,टाटा कंपनी के साथ बिजनेस डील की बात ! यह तो बहुत अच्छी बात है । आपको बहुत बहुत बधाई! ( और हाथ
मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया । पापा पहले मुस्कुराये फिर उन्होंने उससे हाथ मिला लिया।) ।
पापा - " मगर यह मेरी अकेले की कामयाबी नहीं है ।इसमें तुम्हारी मेहनत भी शामिल है। वैसे मैं देख रहा हूं तुम बीच बीच में कहां खो जाते हो बात करते हुए । बात तो तुमने मेरी जरूरी सुनी ,ध्यान भी दिया ,और फिर कुछ सोचने लग गए । चक्कर क्या है मुझे बताओ।"
रवि कुछ कुछ झंपते हुए -" कुछ नहीं पापा ! कोई ऐसी बात नहीं है । "
पापा - " क्या किसी ने कुछ कहा ,कोई परेशानी ! नहीं नहीं ! ऐसी बात तो सचमुच में नहीं लग रही । यह तो जरूर कोई प्यार व्यार का चक्कर लग रहा है । बताओ ! कौन है वो खुशबसीन लड़की ? जिसपर तुम्हारा दिल आया हुआ है !"
रवि कुमार फिर कुछ शर्माते हुए ,- "अब सारी बात क्या ऑफिस में ही पूछेंगे क्या पापा ! घर जाकर बात करते हैं न उस बारे में। यहां ऑफिस स्टाफ है यहां बात करना ठीक नहीं है मेरे ख्याल से ,बाकी आप जैसी आज्ञा करें"
पापा - " हां ! यह ठीक रहेगा ! घर जाकर ही बात करेंगे ! मगर तब तक कुछ तो हिंट दो । "
रवि - " आप मेरे पिता हो तो मेरी सूरत देखकर खुद ही समझ सकते हो मेरे दिल का राज़ । कहने की वैसे जरूरत तो नहीं। होनी चाहिए ।है न !( फिर कुछ रुक कर )
"आपका अंदाजा सही था "। ) कहकर उसने नजर झुका ली) .
पापा - " देखा न ! हम सही थे न " बरखुदार! ताड़ने वाले कयामत की नजर रखते है । " समझे !
फिर दोनों हँसे और एक दूसरे के गले मिले । इतनी देर में एक सेवक एक ट्रे में दो कप कॉफी और नमकीन / बिस्किट्स table पर रखकर चला गया। दोनों बाप बेटे ने काफी के साथ बिस्किट्स और नमकीन लिए।
और फिर दोनों अपने अपने काम में मसरूफ हो गए । और इसी तरह समय कब गुजर गया पता ही नहीं चला ।शाम को जब वो दोनों बाप बेटा घर ( अपनी हवेली ) में पहुंचे तो मिसेज कुमार उनका रास्ता देख रही थी । फिर सबने मिलकर चाय नाश्ता किया । और फिर पिता और पुत्र दोनों अपने बगीचे के एक तरफ बने बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन खेलने लग गए । काफी देर खेलने के बाद जब वापस अपनी हवेली के बड़े से डाइनिंग हाल के बड़े से अंडाकार डाइनिंग टेबल पर डिनर करने बैठे तो मिसेज कुमार अपने पुत्र की और देखकर बोली - " क्या बात है ! आज तो चेहरे पर कुछ नया नूर झलक रहा है। कैसा रहा तुम्हारा पिकनिक का प्रोग्राम ? खूब एंजॉय किया ? और रात कैसी गुजरी ? क्या प्रिया भी थी वहां ? "
मिस्टर कुमार - " अरे बस ! बस ! सब्र करो !तुमने तो सवालों की झड़ी लगा दी ।"
मिसेज कुमार - "तो बताओ न ! "
मिस्टर कुमार - " बताते हैं ! बताते हैं ! (फिर कुछ रुक कर ) तुम्हारे बेटे को प्यार हो गया है।"
मिसेज कुमार -"अच्छा! किस्से ! कौन है वो खुश नसीब ? "
मिस्टर कुमार - " और कौन हो सकता है ! वही इसकी बचपन की दोस्त ,प्रिया और कौन ! "
मिसेज कुमार -" ओह ! Very nice! यह तो बड़ी अच्छी बात है । मगर क्या प्रिया भी !!"
रवि - " हां ! कुछ कुछ ! "( फिर मुस्कुराकर मां को देखते हुए ) मां ! लेकिन अभी उसके दिल का राज़ पूरी तरह से खुल के सामने नहीं आया है। अभी थोड़ा और समय देना होगा । फिर चाहे कुछ पिक्चर क्लियर हो सके। "
मिसेज कुमार - " अच्छा ! चलो ठीक है ,थोड़ा और इंतजार सही ! हमें क्या जल्दी है ! वैसे मेरे बाकी सवालों का जवाब तो दे दो !के तुम्हारा पिकनिक का प्रोग्राम कैसा रहा ? "
रवि - " बाकी सब ठीक था ,बहुत मजा आया,बच्चों ने बहुत अच्छा प्रोग्राम बनाया था ,बहुत घूमे फिरे , प्रिया और उसके दोस्तों ने शाम को जो सिंगिंग ,डांसिंग ,मिमिक्री, अंताक्षरी ,चुटकुले वगैरह का प्रोग्राम रखा था । वो भी काफी मजेदार था । कुल मिलाकर सब बहुत बढ़िया रहा। और फिर नींद भी रात को बहुत अच्छी आई । और पूछो ? "
मिसेज कुमार - " और रात का डिनर कैसा था ? "
रवि ,-" वो भी बहुत बढ़िया था ।बहुत लज़ीज़ खाना था ।सबने बड़े शौक से ,मज़े लेकर खाया। "
मिसेज कुमार -"तो सबने बहुत एंजॉय किया और तुमने भी ! है न ! "
रवि - " जी मां ! आपके आशीर्वाद से सब बढ़िया रहा । "
मिसेज कुमार - " तो अच्छा हुआ तो जो मैने तुम्हें जबरदस्ती भेजा कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ । वरना तुम तो जाने वाले नहीं थे । काम तो होते रहेंगे ! मगर जिंदगी में कभी कुछ नया हटकर भी करना चाहिए। जिंदगी में ताजगी बनी रहती है।
वरना एक जैसी डेली रूटीन लाइफ इंसान को बोर बना देती है । और अभी तो तुम माशा अल्लाह ! जवान हो । तो इस उम्र को भी जरूर खुशी और आनंद से जीना चाहिए । यह जवानी बार बार नहीं आती ।समझे!" ( मां ने अपनी जगह से उठकर प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर कहा )
रवि ने अपनी मां का हाथ लेकर उसे प्यार से चूम लिया और कहा -" जी मां ! आपने बिल्कुल सही कहा । अच्छा किया आपने मुझे उनके साथ भेजकर वरना इस आनंद और खुशी से मैं महरूम रह जाता । "
और इसके बाद सबने अपना डिनर खत्म किया ।और अपने अपने कमरे में सोने चले गए। मगर रवि का मन मस्तिष्क तो पिकनिक की यादों में खोया हुआ था । और नजरों के आगे प्रिया की सुंदर और मासूम सूरत घूम रही थी । अब रवि का प्यार तो अपनी हद को पार कर इश्क के पहले पायदान पर पहुंचने वाला था । और प्रिया ! हह!! अभी तक अपने अल्हड़ पन की मस्ती में चूर !!
" तौबा ! उनकी यह नादानी कहीं हमारी जान न ले ले ,
दीवाने हम हुए जा रहे है और वो बेखबर ।
उनको खबर होने तक ए खुदा! यह हमारी बेखुदी हमारे होश न ले ले।"
भाग ६
प्रिया को अपने ननिहाल आए १-२ हफ्ते गुजर चुके थे । उसके दिन बहुत मौज मस्ती से गुजर रहे थे। अपने मामा के बच्चों के साथ (जो उसके ही हम उम्र थे ।) दिनभर गांव में घूमना फिरना ,खेतों में लगे गन्ने निकाल कर खाना ,तो कभी खेतों में ही बड़े से कड़ाहे में बन रहे गर्म गर्म ताजे गुड़ का स्वाद लेना ,आम के बगीचे मैं जाकर कच्चे - पक्के आम तोड़कर खाना ,नदी - तलाब में कंकड़ फेंकना ,नाव की सवारी करना ,पेड़ पौधों को देखना ,जानवरों के साथ मस्ती करना ,वगैरह वगैरह । उसकी बहुत सी सहेलियां और भी बन गई थी । वो भी उसके साथ उसकी मस्ती की टोली में शामिल हो जाती । घर पर नानी - मामी कोई काम नहीं करने देती थी। सब लोग बहुत लाड़ प्यार से रख रहे थे । नाना - मामा उसके लिए खाने के लिए कुछ न कुछ बाजार से रोज़ लेकर आते । और घर में भी सब इसरार करके खाना खिलाते । जब से वो ननिहाल आयी थी रोज़ उसी की
पसंद का खाना बन रहा था । क्योंकि इस बार बहुत सालों बाद आई थी ।इसीलिए सब उसकी बहुत खातिरदारी कर रहे थे।
उसे भी सबका प्यार बहुत भा रहा था और वो भी बदले में नाना - नानी ,मामा मामी और उनके बच्चों के साथ हिल मिल गई थी ।और बड़े प्यार से रह रही थी । घर की उसे कोई सुध नहीं थी । मम्मी पापा का फोन आता तो उनको भी खुशी खुशी सारा हाल कह सुनाती । और कहती - "मां पापा आप भी आ जाओ न ! सच में बहुत सुंदर ,साफ सुथरा, प्यारा गांव है । इसकी साफ सुथरी आबो हवा ,sun set,sun rises सब बहुत बढ़िया! खेत खलिहान ,सब बहुत बढ़िया! और घर के सभी लोग भी बहुत अच्छे हैं ,बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है अगर मैं और ज्यादा दिन रही तो पक्का मोटी होकर लौटूंगी। इतना खिलाते पिलाते हैं यहां । खैर ! आप भी जल्दी आ जाओ please!
Please! Please!"
मिस्टर शर्मा ( प्रिया के पापा) - " हां हां! बेटा ! जरूर आयेंगे! तुम तो बहुत खुश हो न ।भगवान करे तुम सदा जीवन में भी ऐसे ही सदा खुश रहो । "
मिसेज शर्मा - " हां ! बिटिया ! बहुत खुश रहना। मगर हां ! किसी को जायदा परेशान मत करना । कहीं जायदा घूमना भी मत भरी दोपहर में पता है न तुमको ,बहुत जल्दी बीमार पड़ जाती हो । अपना ख्याल रखना । कहीं इधर उधर बहुत दूर मत निकल जाना । अपने नाना - मामा की बताए बिना कही मत जाना । ठीक है ! "
प्रिया - " ok mumma! कहीं दूर नहीं जाऊंगी ।आपका हुक्म सर आंखों पर ।love you mumma ❤️"
"We Love you too beta "मम्मी - पापा ने इकट्ठे जवाब दिया ।
फिर मामा ने फोन पकड़ कर कहा - " हां ! दीदी! आप बिलकुल चिंता मत करो । हम इसका ध्यान रख रहे हैं हम इनके साथ हमेशा एक पहरेदार को साथ भेजते हैं। ताकि इसकी और सब बच्चों की शरारतों पर नजर रख सके ! ( फिर हंसकर ) नहीं! ऐसी कोई बात नहीं है ।बच्ची बहुत समझदार और प्यारी है। और बहुत आज्ञाकारी भी । इसीलिए इसकी बिल्कुल भी चिंता मत करो। मगर आप भी समय निकाल कर आने की कोशिश करो । "
मिसेज शर्मा - " हां ! भाई हम शायद अगले हफ्ते आने का प्रोग्राम बनाने वाले हैं पक्का होगा तो फोन करके बता देंगे। बाकि अपना ख्याल रखना।"
इसी तरह मिसेज शर्मा ने अपने मम्मी पापा और भाई भाभी से भी बात की और सबका हाल चाल जानकार फोन कट कर दिया।
प्रिया सही में कभी किसी से बिना पूछे कहीं नहीं जाती थी । मगर एक दिन वह गांव के किनारे पर अपनी किसी गांव की सहेली के यहां रात गुजारने के ख्याल से रुक गई थी । प्रिया की सहेली मंजरी और उसके घरवाले रात को खाना खाकर सो गए। और लेकिन प्रिया अपने फोन में मैसेजस चेक करने लग गई । कुछ वीडियो देखे ,और कुछ सोशल मीडिया के अपडेट भी चेक कर रही थी। इतना सब काम करके जब वो थक गई तो सोने के अपनी चादर तानी और सो गई । मगर अचानक उसका मन बेचैन होने लगा उसने सोचा थोड़ा छत पर खुली हवा में टहल लेती हूं वो छत पर गई ,गाँव की ठंडी ठंडी साफ शुद्ध हवा उसके जिस्म में सरसराहट पैदा कर रही थी। उसे बहुत आनंद का अनुभव होने लगा था के यूं ही इधर उधर घूमते हुए उसे दूर से एक हवेली नजर आई जिसके भीतर की रोशनी काफी जगमगा रही थी न जाने क्यों वो रोशनी उसे अपनी ओर आकर्षित कर रही थी । वो इस कशिश से मजबूर होकर सीढ़ियों से छत से उतर कर घर से बाहर निकल गई और जाने कब कैसे मंत्र मुग्ध सी उस हवेली की ओर चलते चलते वहां पहुंच गई। उसकी रोशनी उसे काफी ठंडी लगी । उसे समझ नहीं आया रोशनी गर्म न होकर ठंडी ! ऐसा क्यों ? हवेली की सीढ़ियों चढ़ते ही उसका दरवाजा अपने आप खुल गया ।जैसे यह हवेली उसी का इंतजार कर रही थी जाने कब से। अंदर प्रवेश जड़ते ही वो दरवाजा अपने आप बंद भी हो गया । प्रिया थोड़ी देर के लिए डरी फिर हिम्मत करके आगे बढ़ी । उसकी दीवारें रंग बिरंगी रोशनी से नहाई हुई थी ,दरवाजों ,खिड़कियों पर रंग बिरंगे शीशे जड़े हुए थे , सोफा ,दीवान और फर्नीचर कीमती पत्थरों से जड़ा हुआ था । सब पर रेशम के कवर चढ़े हुए थे ,वो जिस भी कमरे में गई सबका वही आलम था । सारी की सारी हवेली सजी हुई साफ सुथरी लग रही थी ।जैसे किसी के आने का उसे इंतजार हो और उसी के लिए ही तैयार की गई हो । प्रिया सभी कमरों में घूमते हुए एक कमरे में पहुंची तो वो ऐसे ही बाकी कमरों की तरह सजा हुआ था एक वर्ष विशाल बेड था बेड के पीछे बड़ी सी खिड़की उस पर लेनिन के पर्दे लगे हुए थे।
बेड के दाहिने तरफ एक अलमारी थी ।
और उसी बेड के सामने एक बड़ी सी तस्वीर टंगी हुई थी किसी राजकुमार जैसे व्यक्ति की और उसी तस्वीर के बगल में एक सुंदर सी राजकुमारी जैसी लड़की की तस्वीर टंगी हुई थी । प्रिया उन दोनों तस्वीरों के पास गई ,बड़े गौर से देखा तो एहसास हुआ और मन ने कहा " यह राजकुमार तो रवि जैसा दिख रहा है और राजकुमारी उसके जैसी दिख रही थी। प्रिया हैरानी से उन तस्वीरों को देखने लगी ।कुछ देर देखने के बाद उसकी नजर बेड
पर पड़ी तो एक छोटा सा डेस्क बेड पर पड़ा था । प्रिया ने उसके पास जाकर उसे खोला तो उसमें एक लाल सुर्ख रंग का दुपट्टा , श्रृंगार का समान ,एक सुर्ख शादी का सा जोड़ा ,और एक कोने में खतों का पुलिंदा रखा हुआ था। प्रिया ने उसे खोला और उसे पढ़ने लग गई।एक आध खत पढ़कर उसे महसूस हुआ यह तो काफी दर्द ,इंतजार से भरे प्रेम पत्र हैं ।एक लफ़्ज़ को आंसुओं में डुबोकर लिखा हुआ खत है यह ।मगर यह खत हैं किसके ? शायद इसी राजकुमारी के होंगे जिसकी यह तस्वीर है ।लिखा होगा अपने इसी तस्वीर वाले राजकुमार के लिए । यह कोई अधूरी प्रेम कहानी लग रही है लगता है। खैर ! वो उन खतों को वापस डेस्क वाले संदूक में रख दिया। फिर उसका ध्यान कमरे में रखे आईने पर पड़ा ।वहां खड़ा आईना भी नगीनों से जड़ा बेहद खूबसूरत था ।और आदम कद था । वो उसके पास गई ।और खुद का प्रतिबिंब निहारने लगी ।
उसे अपना अक्स कुछ बदला बदला सा लगा उसने खुद को थोड़ी देर के लिए राजसी पोशाक में सजा धजा पाया ,राजसी जेवरों के साथ ।उसने सोचा शायद यह उसका भ्रम है वो आईने से हटी तो सब कुछ सामान्य ,फिर जब आईना मैं देखा तो फिर से वही उसका राजकुमारी वाला रूप । वो उस आईने में कभी तो रो रही थी तो कभी हंस रही थी और हंसते हुए हुए भी उसकी आंखों से आंसू खून की शक्ल में गालों पर बह रहे थे। अब तो यह सब देखकर वो बिल्कुल डर गई और डरकर भाग गई ,भागते भागते हवेली के दरवाजे के पास पहुंची मगर दरवाजा खुल ही नहीं रहा था तो प्रिया वहीं बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो वो अपने मामा के घर थी । पूरा परिवार उसके आस पास खड़ा था । हैरान ,परेशान और चिंतित । प्रिया अपने लोगों को अपने आस पास देखकर उसने राहत की सांस ली ।मगर जाने क्यों फूट फूट के रोने लग गई।
तभी नानीजी उसके पास आ कर बैठ गई ।और बाहों में ले लिया ।प्रिया की घबराहट बंद हो गई और रोना बंद हो गया।
तब प्रिया से उसके नाना ने उसके सिर पर बड़े प्यार से हाथ फेर कर पूछा कि " अच्छा ! ठीक है कोई बात नहीं। तू सही सलामत आ गई यही बहुत है हमारे लिए ।अब हमें यह बता कि हुआ क्या कल रात को तेरे साथ? तू वहां पहुंची कैसे ? वो मनहूस हवेली तो यहां से तकरीबन १० कोस की दूरी पर है। फिर ? "
प्रिया ने सुबकते हुए सारा किस्सा रात वाला कह सुनाया। सुनकर सभी एक दम सहम से गए । " हे भगवान ! तू भुतहा हवेली में चली गई । राम ! राम ! राम ! बेटा वहां तो कोई परिंदा भी पर नहीं मारता ।और तू वहां चली गई ! प्रिया ने बेहद धीमी आवाज में पूछा "मैं यहां कैसे आई तो उसके मामा बोले " तू उस हवेली के दरवाजे के पास बेहोश पड़ी मिली गांव के चौकीदार को । वही तुझे उठाकर लाया हमारे घर । वो हमें जानता था वरना कोई अनहोनी हो जाती तो ! हम दीदी और जीजाजी को क्या जवाब देते ? मगर तू बता तू वहां करने क्या गई थी ? पता है कितनी खतरनाक जगह है !"
नानी -" अरे !तू उसे डांट क्यों रहा है ? बेचारी पहले ही घबराई हुई है । कोई नहीं। भगवान की कृपा से सही सलामत आ गई यही क्या कम है!
"फिर मामी बोली - "माता जी ! इसे अभी तांत्रिक बाबा के यहां ले जाते हैं और ताबीज पहनवा देते हैं । फिर इसकी रक्षा हो पाएगी ।वरना कहीं ऐसा न हो फिर यह वहां पहुंच जाए ।"
नानी -" हां ! हां ! बिल्कुल सही कहा ।इसे अभी ले जाते हैं या उन्हीं को बुला लेते हैं। फिर अपने बेटे ( प्रिया के मामा) की और अपने बेटे की ओर मुड़कर - "बेटे ! तू ही जा तांत्रिक बाबा को बुला ला ! जल्दी! "
मामा तुरंत अपनी जीप लेकर चला गया तांत्रिक बाबा को बुलाने के लिए और आधे घंटे में बुलाकर ले आया ,तांत्रिक बाबा ने आकर कुछ मंत्र फूंका प्रिया के ऊपर गंगा जल छिड़का । और कहा " इस पर साया तो किसी का भी नहीं है मगर कुछ न कुछ रहस्य जरूर है। उसने प्रिया से पूछा -" बता बिटिया तू वहां कैसे पहुंच गई ? क्यो तूझे कोई लेकर गया था ? प्रिया ने तांत्रिक को भी सारी रात वाली घटना सुना दी । तांत्रिक ने उसके मामा को एक ओर ले कहा जाकर " बाबूजी! इस पर किसी का साया नहीं है यह तो पक्का है मगर बिटिया के कहे अनुसार बिटिया के यह पिछले जन्म फिर का रहस्य ज़रूर लग रहा है इसका पता आपको लगाना पड़ेगा वहीं जाकर दिन के समय । अभी के लिए मैं इसे ताबीज जरूर पहना देता हूं । फिर तांत्रिक ने एक ताबीज अभिमंत्रित करके काले घागे में पिरो कर प्रिया के गले में पहना दिया ।और कहा "इसे कभी अपने गले से मत उतारना बिटिया ! ! फिर प्रिया ने सिर हिलाकर हामी भरी । और तांत्रिक उसके सिर पर स्नेह से हाथ फेरकर चला गया ।
कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा । प्रिया दुबारा कभी नदी के दूसरे तरफ के इलाके पर कभी नहीं गई ।जहां वह मनहूस हवेली थी । मगर रातों को वो अक्सर चौंक कर उठ जाती थी या नींद में सूरज का नाम दोहराती थी ,जब उसे उस हवेली का सपना आ जाता था ।उसकी ममेरी बहन गीता उसे पूछती " क्या हुआ ! दीदी ! ये सूरज कौन है ? "मगर प्रिया कोई जवाब नहीं पाती थी और दुबारा सो जाती थी ।
एक दिन उसके मामा और नाना प्रिया के मम्मी पापा को लेने रेलवे स्टेशन गए हुए थे ।नानी और मामी घर पर ही थे ।
उनके जाने के बाद बच्चों ने इनडोर गेम खेला ,टीवी देखा ,भूख लगी तो मामी ने उनको शाम का नाश्ता बनाकर खिलाया और खुद भी खाया ।और फिर सब खेलने में फिर आपस में गप शप करने लग गए।इसी तरह रात हो गई और मामी ने अपने अपने छोटे बच्चों और प्रिया को खाना बनाकर खिलाया और फिर सुला दिया ।और खुद मामी उन के साथ उनके कमरे में ही सो गई।
और जब सुबह प्रिया की आंख खुली तो मम्मी पापा को अपने पास देखकर खुश हो गई । प्रिया के मामा और नाना ने उनके मम्मी - पापा को सारी बात बता दी थी । और उसके साथ ही गीता ( मनोज की बेटी) भी बोल पड़ी कि "दीदी नींद में किसी सूरज का नाम भी पुकारती है ।पता नहीं कौन है वो " इन बातों को जानकार वो दोनों काफी फिक्रमंद हो गए,उन्होंने सब बातों का पता लगाया और पुरानी हवेली में जा कर देखा भी तो सारी बात उनके समझ में आ गई। मगर वो इस उलझन में थे कि इस आधुनिक युग में कोई इस पुनर्जन्म की कहानी को कोई मानेगा भी या नहीं। इसी मानसिक उधेड़ बुन को लेकर मिस्टर और मिसेज शर्मा अपनी बेटी को लेकर वापस अपने घर आ गए।
भाग ७
प्रिया को गांव से आए अभी हफ्ता ही हुआ था । छुट्टियाँ तो उसकी बाकी थी लगभग १महीने की छुट्टियां मिली थी मगर उसके साथ जो रहस्यमय घटना घटी उसकी वजह से वो गांव में सिर्फ१-२ हफ्ते ही गुजार पाई । और उसे वापस आना पड़ा ।
उसका result भी निकल चुका था और उसमें वो मैरिट लिस्ट में आई थी । क्यों न हो वो पढ़ाई में बहुत होशियार थी । और अब उसका इसके साथ ही कॉलेज का अंतिम साल था । अब उसने क्या करना है उसने पहले ही सोच रखा था । उसका सपना अपना ngo खोलने का था । इसी वजह से उसने B A समाज शास्त्र और मनोविज्ञान लिया था ।और अब उसे msw करना था ।
इससे पहले वो अपने जीवन के बारे में एक अहम उठाती उसके साथ यह रूहानी घटना घट गई ।उस हादसे का उसके दिमाग में यह गहरा असर हुआ कि वो खोयी खोयी रहने लगी । उसका किसी काम में मन नहीं लगता था । हर समय एक ही उलझन ,एक ही सोच -" आखिर यह क्या राज़ है ।मैं उस हवेली में क्यों चली जाती हूं अपने आप । या कोई और मुझे सम्मोहित करके ले जाता है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है यह क्या राज़ है?
उसके गले में अब भी वो अभिमंत्रित किया हुआ ,काले धागे में पिरोया हुआ ताबीज था । जो उसने तांत्रिक बाबा के निर्देश अनुसार अपने गले से नहीं उतारा था । उसकी वजह से वो दुबारा घर से कभी नहीं निकली । बल्कि वो घर से कहीं जाती ही नहीं थी । उसके दोस्तों को पता चला तो वही उससे मिलने आ गए । कुछ देर तो प्रिया सब भूल गई मगर उनके जाने के बाद फिर उसी सोच में कैद हो गई ।यही सिलसिला जारी रहा।
मगर एक दिन सुबह प्रिया नहा कर निकली तो गले में वापस ताबीज पहनना भूल गई ।आम तौर पर वो नहाने के टाइम अपने गले और कान का ornaments उतार के रख देती है। बाद में तैयार होने के वक़्त वापस पहन लेती थी। उसने उसी विचार से अपने गले से ताबीज उतार दिया था कि बाद में फिर पहन लूंगी । मगर वो ताबीज पहनना भूल गई। उसी तरह उसे रात को घबराहट हुई और वो अपने घर की छत पर पहुंच गई । कुछ देर इधर उधर टहलने के बाद उसे दूर से फिर वही हवेली नजर आई ,रोशनी से भरी हुई । वो फिर आकर्षित होकर गांव की तरह की घर की सीढ़ियां उतर कर हवेली की तरफ जाने लगी , अपना बगीचा पार किया , उसके साथ ही एक बगीचा और पार किया । और यंत्रवत सी पहुंच गई उस हवेली के पास । सामने एक गार्ड खड़ा था उसने अंधेरे में एक लड़की को आता देखा तो पहले तो वो डर गया ,मगर फिर हिम्मत करके उसने आवाज दी ,"कौन है वहां ? अरे कुछ बोलो तो सही ? " मगर कोई जवाब नहीं ।
प्रिया के कानों में जब किसी व्यक्ति की गरजती हुई आवाज पड़ी तो प्रिया एकदम जैसे नींद से जाग गई और घबरा कर उल्टे पांव दौड़कर अपने घर का छोटा गेट खोलकर जल्दी से अपने कमरे में आ गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया ।वो बहुत डर गई और उसी डर से उसकी दिल की धड़कनें तेज तेज चलने लगी । वो अपने बेड पर बैठ गई। कुछ देर दम लेकर दो ग्लास पानी के पिये और चादर तान कर सो गई।
उधर उस गार्ड की तेज़ आवाज सुनकर रवि की अचानक नींद खुल गई । और वो तेजी से अपना ओवर कोर्ट ( सिल्क का )
पहनकर अपने कमरे की बालकनी से ही आवाज दी " कौन है लखि राम ! क्यों चिल्ला रहे हो ? "
लखि राम - " जी ! सर किसी इंसान का साया सा दिखा था इधर आता हुआ ,पता नहीं कौन था,जोर से बोला तो भाग गया ।"
रवि - " टॉर्च कहां गई तुम्हारी? टॉर्च रखा करो अपने पास ,समझे ! "
लखि राम -" जी ! रखी तो है मगर पता नहीं अचानक सेल weak हो गए होंगे कल सेल डालकर लाऊँगा।"
रवि - " यह तुम्हारी बड़ी गैर जिम्मेदारना हरकत है। आगे से अपना सारा इंतजाम अपने साथ रखा करो,वरना नौकरी से हाथ धो बैठोगे। समझे तुम ? "
लखि राम - " सॉरी सर ? आगे पक्का ध्यान रखूंगा ।"
रवि - " अच्छा ठीक है। हम जा रहे हैं अब चौकन्ने होकर पहरेदारी करो।"
इतना कहकर रवि अपने कमरे में सोने चला गया।
मगर रवि का दिमाग भी एक पल के लिए सोच में पड़ गया " कौन था वो ? आया भी और आवाज सुनकर डरकर भाग भी गया ,
कहीं कोई चोर तो नहीं था ? जो भी हो इस लखि राम के बारे में पापा से बात करनी पड़ेगी ।"
रवि फिर यह फैंसला करके सुकून से सो गया।
भाग ८
सुबह जब हुई रवि अपनी डेली रुटीन के अनुसार मार्निंग वॉक करने जा ही रहा था कि उसी रात वाले गार्ड ने उसे एक पायल दी ।तो रवि ने पूछा " यह कहां मिली तुमको ? "गार्ड - सर ! सुबह सुबह ही देखा था आपके गार्डन में जहां सिटिंग एरिया में,वहीं गिरी हुई थी यह पायल ।"रवि ने मन में सोचा" अच्छा ! तो यह कोई चोर नहीं था कोई चोरनी थी यह !"
रवि ने वो पायल अपनी जेब में रख ली और सैर करने निकल गया ।
और इधर प्रिया सोकर उठी तो सामने उसकी मम्मी खड़ी थी । उसकी टेबल पर चाय का कप रखकर ।
प्रिया ने प्यारी सी मुस्कान देकर अपनी मां को कहा -" good morning mumma! "
मिसेज शर्मा - " very good morning बेटा! चल उठ चाय पी ,ठंडी हो रही है ।फिर तुझे कॉलेज भी जाना है न ? "
प्रिया-" , मुझे कॉलेज जाना है क्यों ? '
मिसेज शर्मा - " आज तेरे कॉलेज में प्रोग्राम नहीं था क्या ? मार्कशीट मिलने वाली थी और उसके साथ प्राइज भी मिलना था तुझे ,कॉलेज में टॉप करने का ।"
प्रिया -"oh my god! सही में मैं भूल गई ,अभी तैयार होती हूं कॉलेज के लिए ।"
प्रिया जब चादर हटाकर उठने लगी तो तभी उसकी मम्मी ने टोका -" अरे पिंकी !/" तेरी लेफ्ट पैर वाली पायल कहां है? "
प्रिया - " पायल! यहीं कहीं होगी मम्मा! मैं देख लेती हूं । "
प्रिया की मम्मी उसके कमरे में इधर कल उधर ,बेड के पास ,बेड के ऊपर सब जगह देखा ,मगर पायल कहीं नहीं मिली।
प्रिया बोली - "ओह्हो मम्मा ! आप परेशान क्यों हो रहे हो , मैं ढूंढ लूंगी न । "
प्रिया की मम्मी -"अच्छा ठीक है मैं जा रही हूं नाश्ता बनाने , तू ढूंढ लेना उसे पक्का ! ओके !"
प्रिया -"ओके मम्मा ! "
मिसेज शर्मा तो चली गई तो उनके जाने के बाद प्रिया ने पूरा कमरा छान मारा मगर पायल नहीं मिली ,तो प्रिया अपने कमरे के बाहर अपनी बालकनी में ढूंढने लगी ।वहां भी पायल नहीं मिली ।तो प्रिया ने अपने दिमाग पर जोर दिया तो उसे रात वाली घटना याद आ गई जब वो गांव की हवेली के धोखे में रवि की हवेली में पहुंच गई थी और जब उनके गार्ड ने शोर मचाया तो उसकी चेतना जागी और वो दौड़ कर आई थी तभी वहीं कहीं रह गई होगी । "हे भगवान अगर उन के किसी फैमिली मेंबर के हाथ लग गई तो क्या सोचेंगे मेरे बारे में ,मुझे स्पष्टीकरण मुश्किल हो जाएगा ।अब क्या करूं ? क्या करूं ? अभी तो जायदा समय नहीं हुआ है ।रवि सर तो अभी निकले ही नहीं होंगे सैर करने ,झट से जाती हूं और फट से उठा कर ले आती हूं अपनी पायल ढूंढकर।"
प्रिया जल्दी से कपड़े बदल कर सूट दुपट्टा लेकर अपनी कमरे से निकल कर अपने टेरेस पर आई और सीढ़ियां उतर कर रवि की हवेली की तरफ चल पड़ी ।वो पूरे रास्ते निगाह रखती आ रही थी कि कहीं तो मिल जाए,हे भगवान! कहीं तो मिल जाए यह पायल । मैं आपको पूरे १०० रुपये का प्रसाद चढ़ा दूंगी । १०० क्या उससे जायदा का भी प्रसाद चढ़ा दूंगी ।बस मेरी पायल मुझे मिलवा दो ।" वो जहां तक गई थी वहां तक उसने जाकर देख लिया मगर पायल कहीं नहीं मिली ।फिर वो मायूस होकर कुछ रुआंसी सी होकर वापस लौटने लगी ।और मन में यह भी सोच रही थी -" आज तो पक्का मेरी जिंदगी में भूचाल आने वाला है ।मम्मी को क्या कहूंगी? और कहीं रवि सर या उनके मम्मी पापा को यह बात पता चली तो वो मेरे मम्मी पापा को शिकायत कर देंगे। कहीं मेरे चरित्र पर न उंगली उठने लग जाए और मेरे बारे में जाने क्या क्या सोच ले । अब किसी को क्या पता मुझ पर क्या गुजर रही है । मैं क्यों अचानक उठ कर उनकी हवेली की तरफ रात को क्यों गई थी? कुछ भी हो मगर बहुत बड़ा बवाल उठनेवाला है। हे भगवान मेरी रक्षा करो । कहीं तो दिलवा दो मेरी पायल । " तभी उसे किसी ने आवाज दी वो रवि की आवाज थी -"सुनिए ! अरे जरा सुनिए तो! "
प्रिया ने नजर उठाकर देखा तो रवि था
अब तो उसके होश और फाख्ता हो गए।
प्रिया उसकी आवाज सुनकर रुक तो गई मगर उसके हाथ पांव कांप रहे थे ।
रवि उसके पास आया और पूछा " आप कुछ ढूंढ रही थी,कुछ खो गया क्या आपका? "
प्रिया के मुंह से एक भी शब्द न निकला तो रवि ने देखा प्रिया बहुत परेशान हो रही थी ।तब रवि ने अपनी जेब से पायल निकाल के प्रिया को दिखाई और कहा -"आप शायद इसे ढूंढ रही हो है न !यह लीजिए संभालिए अपनी अमानत !" कहकर उसका हाथ पकड़ कर पायल उसकी हथेली में रख दी। फिर कहा -" मैं आपसे कुछ पूछने वाला नहीं हूं इसीलिए घबराइये मत,और परेशान भी मत होइए।मेरे घर में किसी को कुछ नहीं मालूम न ही मेरे सेवकों को कुछ पता है ।की यह किसकी पायल है? और मेरे घर के आस पास क्यों आई यह पायल? वो समझ रहे हैं शायद कोई चोरनी होगी । "
कहकर रवि शरारत से मुस्कुरा दिया ।
प्रिया उसके चेहरे की तरफ देखने लगी ,फिर नज़र झुका ली । रवि ने फिर कहा - " अब घर जाइए ! मगर कोशिश कीजिए रात को घर से बाहर मत निकला कीजिए। ( फिर धीरे से उसके कान के पास आकर कहा) ज़माना बड़ा खराब है । हां ! और खूबसूरत लड़कियों को तो बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए देर रात को । समझ गई! "
रवि की आंखों में फिर वही शरारत थी ।" आप जाइए ! जाइए ! कॉलेज को देर हो रही होगी । Bye! इतना कहकर वो चलता बना और प्रिया ठगी सी कुछ देर खड़ी उसे जाते हुए देखती रही । उसके मन में एक अजीब से बेचैनी,उकताहट होने लगी ,तो वो पुकार उठी " सूरज ! " रवि अभी कुछ ही कदम की दूरी पर पहुंचा था कि एकदम ठिठक गया ,मुड़कर वापिस आया और हैरानी से बोला " जी ! आपने कुछ कहा हमसे ? " प्रिया एकदम चुप, रवि फिर बोला " मैं पहले यह बता दूं यहां सूरज नाम का कोई शख्स नहीं रहता ,यहां मैं रहता हूं और मेरा नाम रवि है। अरे ! अच्छा तो आपके ख्याल में कोई ओर था और जुबान पर उसी का नाम आ गया। गांव में था क्या आपका कोई दोस्त? "
प्रिया को फिर जाने क्या हुआ वो थोड़ी सी नाराज़ हुई और बोली - " मेरा कोई दोस्त नहीं है ।"फिर थोड़ा संभल के बोली "आपके सिवा । आप हो न मेरे बचपन के दोस्त । है न !
रवि - " हां ! हूं तो ! मगर मैं तो सूरज नहीं हूं ,फिर यह सूरज है कौन ? यह बताइए! '
प्रिया - " म मुझे नहीं मालूम ! पर सूरज और रवि में क्या फर्क है ? मतलब तो एक ही हुआ न ? "
रवि थोड़ा हंसा फिर बोले" हां ! बात तो आपकी ठीक है । मगर मेरा नाम रवि है ,तो रवि ही रहने दीजिए न ! मेरा नाम क्यों बदलना चाहती है आप ? "
फिर थोड़ा रुककर बड़े रोमानी अंदाज में बोला -" फिर भी अगर आपको सूरज नाम जायदा पसंद है तो यही सही ।हम अपना नाम सूरज रख लेते है ।आपकी खातिर ! ठीक है ! "
प्रिया थोड़ी सी शरमाई और फिर बोली " अब मैं आपको क्या ही बताऊं !,
यह एक बहुत बड़ा राज़ है। आपको फिर कभी बताएंगे !अभी कॉलेज जाना है देर हो रही है । "फिर कुछ रुककर "क्या मैं जाऊं? "
रवि ने मुस्कुराकर हां में सिर हिलाया ।
प्रिया ने उसे एक बार नजर उठकर देखा तो देखती रह गई ।वही नैन नक्श ,वही गोरा रंग ,वही ऊंचा लंबा कद सुगठित शरीर ,काले घने बाल ,माथे पर दो लटें । और वही मीठी प्यारी मुस्कान । यही तो है वो मेरे सपनों के राजकुमार !
मगर मैं इनसे कैसे कहूं ? पता नहीं मेरी बात पर या कहानी पर यकीन करेंगे या नहीं ! "
प्रिया को इस तरह ख्यालों में खोते देखकर रवि ने उसके चेहरे के आगे चुटकी बजाई और पूछा - " हेलो ! मैडम ! जा रही थी अपने घर ,और पहुंच गई कहीं ओर!क्या हुआ ,क्या मेरे ख्यालों में खो गई ? ( फिर बड़ी अदा से अपने बालों में हाथ फिराते हुए )भई! क्या करें अपनी सूरत ही ऐसी है जो भी देखता है खो ही जाता है। जैसे के आप खो गई ! है न ? " रवि ने भौहें चढ़ाकर किए गए मजाकिया और रूमानी अंदाज पर प्रिया कुछ झेंप गई । और कोई जवाब नहीं दिया और तेजी से घर की तरफ भाग गई।
रवि उसकी इस अदा पर खुश भी हुआ हैरान भी खुश तो इस बात से हुआ कि चलो ! मैडम ने थोड़ी सी लिफ्ट तो दी वरना जब से मिलें है विदेश लौटने के बाद तब से जायदा बात ही नहीं करती थी। और हैरान इस बात से कि अचानक इनकी तबीयत में इतना बदलाव कैसे आया? पता तो करना ही पड़ेगा ।
रवि इसी बात को सोचते हुए घर पहुंच गया, उसकी सेविका ने उसे जूस की गिलास पीने को दे दिया।उसने जूस एक ही घूंट में पीकर खत्म करने के बाद अपने बेडरूम में गया और फ्रेश होकर नहा धोकर,तैयार होकर अपने डाइनिंग हाल में आ गया ।फिर तीनों( मिस्टर, मिसेज कुमार और रवि ने नाश्ता किया । और नाश्ता करते हुए ही कुमार साहब ने रवि से पूछा -"अरे रवि बेटे! मुझे यह बताओ ,उस चोर का पता लगा ,कौन था और कहां से आया था ? "
रवि ने पहले तो अपनी सोच की धुन में बोल दिया -" पापा ! चोर नहीं था वो कोई चोरनी थी ! ( फिर अपने दांतों से जुबान काटते हुए) फिर झट से अपनी बात बदल दी " मालूम नहीं ! कहां से आई थी ,
पता लगाना पड़ेगा। "
फिर कुमार साहब ने रवि को छेड़ते हुए कहा,-" चोरनी बहुत खूबसूरत थी क्या ?
कहीं वो तुम्हारा दिल चुराने तो नहीं आई थी । "
रवि -" अब यह मुझे कैसे मालूम होगा? पापा!"
कुमार साहब - " पता करो ,कौन थी वो ,कहां से आई थी! कोई पड़ोस की तो नहीं थी वो? "
अपने पापा की बात सुनकर रवि पहले तो चिंता में पड़ गया " हे भगवान ! कहीं इन्होंने कुछ देख और सुन तो नहीं लिया!
मेरी और प्रिया की बात ।"
रवि को सोच में डूबे देखकर कुमार साहब ने टोका" कहां खो गए बर्खुरदार ! लगता है दाल में कुछ काला है! क्यों मियां! "
रवि ने फिर बड़ी चतुराई से बात पलट दी "मां! लगता है पापा को काली दाल बहुत पसंद है। तो आज दोपहर में काली दाल ही बनवाना ।" फिर अपने पापा की और मुखातिब होकर " पापा ! दाल में कुछ काला नहीं है सारी दाल ही काली है।"
फिर हंस पड़ा । उसके साथ उसकी मां भी हंस पड़ी। कुमार साहब दोनों को हँसता देख हैरान हो गए ।
कुमार साहब - "चल क्या रहा है तुम मां बेटे के बीच? जरा मुझे भी बताओ। "
मिसेज कुमार" - अजी छोड़िये भी ! बाल की खाल मत निकालिये ,वो कोई भी होगी चोरनी या परी ! आपको जरूर बता देंगे । अभी ऑफिस जाइए ,आप दोनों को क्या देर नहीं हो रही अब ?"
कुमार साहब - '" ठीक है ! ठीक है ! अभी के लिए छोड़ देते है । मगर बेटा जी ! तुम्हारी उम्र को हम भी जी चुके हैं उड़ती चिडिया के पर गिन लेते हैं हम ,क्या समझे ! "
रवि ने अपने पापा को तसल्ली देते हुए कहा " dont worry ! Papa ! जो कुछ भी होगा ,उसकी खबर सबसे पहले आपको बताऊंगा । pls trust me !"
कुमार साहब - " मुझे यकीन है तुम्हारे ऊपर बेटा ! मैं तो यूं ही तुम्हारी टांग खींच रहा था,I mean , मजाक कर रहा था ।समझे! "
रवि ने शरारत से मुस्कुराते हुए अपने पापा को देखा और उसके पापा भी मुस्कुराए।
फिर तीनों तैयार होकर अपने अपने मुकाम पर चल दिए ।
भाग ९
प्रिया इस प्यारी सी मुलाकात के बाद प्रिया खुशी खुशी अपने घर से गई । उसकी फिर उसके कमरे में आई और पूछने लगी -"कहां चली गई थी तू यूं अचानक ?अच्छा! पायल मिली के नहीं ? यह बता ! "
प्रिया -" हां जी मम्मा ! पायल मिल गई है उसे ही ढूंढने तो गई थी गार्डन में।वही पड़ी मिली । "
मिसेज शर्मा -" गार्डन में? किसके गार्डन में? रवि के या अपने!"
प्रिया -" मम्मा ! अपने गार्डन में मिली मुझे मेरी पायल ,रवि के गार्डन से मेरा क्या काम ? मैं क्या करने जाऊंगी वहां भला! "
मिसेज शर्मा -" क्यों तेरा बचपन का दोस्त है मैने सोचा शायद मिलने गई होगी उससे! क्यों ? " मिसेज शर्मा ने प्रिया को छेड़ते हुए बोला ।
प्रिया - " मम्मा ! ऐसी कोई बात नहीं है। जैसा आप समझ रही हैं । मैं अपने गार्डन में अक्सर घूमती,नाचती या भागती नहीं रहती ।तभी निकल गई होगी मेरे पैर से पायल ।और यह थोड़ी है भी लूज़ ।इसे टाइट करना होगा । अभी उतार देती हूं बाद में सही करके पहनूंगी।"
मिसेज शर्मा - " अच्छा ठीक है जल्दी से तैयार हो जा लेट हो जाएगी नहीं तो ।पहले ही बहुत लेट हो गई है तू ।तेरी पायल मैं ठीक कर दूंगी बाद में।"
प्रिया - "ok Mumma! My sweet mumma! (कहकर मां के गालों पर प्यारी सी पप्पी दी । ) तुसीं ग्रेट हो जहाँपनाह !! "
फिर दोनों हँस पड़ी फिर मिसेज शर्मा ने प्रिया को मजाक किया- " आज कुछ तो बात है ! जो इतना चहक रही है। क्या बात है जरा हमें भी बता दे !"
प्रिया -" कुछ भी नहीं! कोई बात नहीं है मम्मा ! आज मार्क शीट भी मिलेगी और इनाम भी । पूरे शहर में टॉप जो आई है आपकी बेटी ,नहीं क्या !!"
मिसेज शर्मा ने भी अपनी बेटी के गालों पर पप्पी दी और गले से लगाया। फिर कहा - " अच्छा ठीक है ! फिर जल्दी कर ,टाइम निकलता जा रहा है ।"
प्रिया -" ok mumma! "
मां बेटी की इतनी बात होने के बाद बेटी ने अपनी अलमारी से सबसे सुंदर चूड़ीदार ड्रेस निकाल के अपने बेड पर रखी और नहाने / फ्रेश होने चली गई । और उसकी मां रसोई में जाकर ब्रेक फास्ट की तैयारी में लग गई।
थोड़ी देर बाद प्रिया तैयार होकर आई उसके पापा भी तैयार होकर डाइनिंग टेबल पर आ गए और तीनों ने मिलकर नाश्ता किया ।
प्रिया ने नाश्ता करते हुए मम्मी पापा से कहा ,- " dear mummy - papa !
आप दोनों मेरे साथ चल रहे हैं मेरे कॉलेज!
दोनों बोले एक साथ,-" क्यों ! "
प्रिया - अरे ! भूल गए क्या ? आपको चलना मेरे साथ बस ! कमाल है !आपकी बेटी ने कॉलेज भी नहीं,शहर भी नहीं,बल्कि पूरे डिस्टिक में टॉप किया है । और आज मुझे B A की डिग्री भी मिलनी है। और प्राइज भी । और आप दोनों पूछ रहे हो " क्यों ?"this is not fair .!"
मम्मा ने तो मुझे अभी अभी मेरे रूम में मुझे बधाई भी दी ।और मम्मा भी भूल गई " कहकर प्रिया रुआंसी सी हो गई।
उसे उदास देखकर मम्मी बोली - " अरे चलेंगे न ! क्यों नहीं चलेंगे भला ।हमारी बेटी के जीवन का इतना बड़ा दिन ,इतनी बड़ी सफलता ,और हम न जाएं यह तो नामुमकिन है न बेटा! "
प्रिया,- " तो अभी पूछ क्यों रहे थे ,जैसे के कुछ जानते नहीं ? "
मिसेज शर्मा - " अरे हम तो मजाक कर रहे थे ।क्यों जी ! चलोगे न ? ( अपने पति की ओर मुखातिब होकर)
मिस्टर शर्मा - " हां !हां! जरूर जायेंगे । तभी तो हम दोनों ने अपने अपने काम से छुट्टी ले रखी है । आज पूरा दिन हमारी बिटिया के नाम ! "
प्रिया एक दम खुश हो कर बोलो"very good! Thanks dear mummy papa ! आपने तो मेरी जान ही निकाल दी थी । But now I am very happy!'
मिस्टर शर्मा - " अरे तू तो हमारी जान है ! फिर तेरी जान क्यों निकलने देंगे ।तेरी जान में ही तो हमारी जान बसी हुई है। मेरी प्यारी गुडिया ! "
इतनी देर में तीनों का चाय नाश्ता हो गया ,
और दोनों ने बारी बारी अपनी बेटी को गले लगाया। और घर पर नौकरों को ताकीद करके तीनों गाड़ी में बैठ गए । गेट कीपर ने गेट खोला डॉ साहब ने गाड़ी बाहर निकाली और तो उसने गेट वापस बंद कर दिया ।
अभी डॉ साहब की सफेद कार चौंक और पहुंची ही थी कि एक नीले रंग की कार उनको ओवर टेक करके निकलने को हुई ही थी कि अचानक रुक गई । उसमें रवि और उसके पापा बैठे थे । कार रवि चला रहा था । रवि कार में से निकल के आया तो dr शर्मा भी अपनी कार से बाहर निकल कर आए । तो रवि ने पहले डॉ साहब के चरण स्पर्श किए फिर हैरानी से पूछा -" डॉ अंकल ! नमस्ते ! आप लोग कहां जा रहे हो । आज क्या छुट्टी ली है आप दोनों ने अपने अपने काम से ? कोई खास दिन है क्या आज ?"
डॉ शर्मा ने पहले रवि को आशीर्वाद दिया और फिर खुश होकर कहा - " हां बेटा ! आज खास दिन तो है ही ।हमारी बेटी ने B. A के result में पूरे जिले में टॉप किया है और आज इसका कॉलेज में प्रोग्राम है । इसे B. A की डिग्री मिलेगी और प्राइज भी । और दोनों अपनी बेटी की खुशी में शरीक होने जा रहे हैं। और इसीलिए छुट्टी ली है। बेटी के जीवन का इतना बड़ा दिन ,तो एक छुट्टी तो बनती है। है न !"
इतनी देर में कुमार साहब भी कार से बाहर आए तो उनको मिलने प्रिया और उसकी मम्मी भी अपनी कार से बाहर निकली ।
और प्रिया भी कुमार साहब के चरण स्पर्श
करने लगी तो कुमार साहब ने उसे पकड़ के रोक दिया और कहा - अरे अरे बेटा ! पांव नहीं छूना !हमारे यहां बेटियां पैर नहीं छुती गले मिलती हैं। कहकर उसे गले से लगा लिया और आशीर्वाद दिया ।और बधाई देते हुए कहा - many many congratulations बेटा, and lot's of best wishes. बस इसी तरह जीवन में तरक्की करो ।और अपने माता पिता, शहर और फिर देश का नाम रोशन करो। हमें बहुत खुशी हुई ,we are all proud of you, बेटा। "
प्रिया ने खुश होकर कहा -" thank you so much uncle ji ! यह सब आप की दुआओं और आशीर्वाद का ही फल है। "
कुमार साहब बोले - " और तुम्हारी जी तोड़ मेहनत का भी असर है। तुम बहुत brillant student रही हो कॉलेज में यह तो हम को मालूम है। फिर अपने बेटे रवि को भी बोला - " अरे तुम क्या चुप चाप खड़े हो ? अपनी दोस्त को बधाई नहीं दोगे क्या तुम ? " रवि तो प्रिया के चेहरे पर छाई खुशी की चमक में पहले ही खोया हुआ था । पिता ने चेताया तो उसकी तन्द्रा भंग हुई और उसने प्रिया के पास आ कर
हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया तो प्रिया ने भी अपना हाथ बढ़ाया।प्रिया से हाथ मिलाते हुए उसने भी बोला" many many congratulations, really we are proud of you." और अभी तो कोई गिफ्ट मेरे पास आपको देने के लिए है नहीं सो फिलहाल यह चॉकलेट कबूल कीजिए । " रवि ने अपनी जेब से Cadbury चॉकलेट का एक पैकेट उसे थमा दिया ।
प्रिया - " अरे यह क्यों ! कोई बात नहीं आपकी best wishes ही बहुत है ।"कहकर वापिस देने लगी तो कुमार साहब ने कहा - " रख ले बेटा ,रख ले ! इतने प्यार से दे रहा है। प्यार से दिया हुआ गिफ्ट वापस नहीं करते इससे सामने वाले का दिल टूट जाता है। "
फिर प्रिया ने अपने मम्मी पापा की और देखा सवालिया नजरों से " की क्या करूं ? " मम्मी पापा ने भी स्वीकृति दे दी मुस्कुराकर ।
फिर कुमार साहब बोले - " चलिए आप भी ,आप सब को भी लेट हो रहा होगा हमारी भी आज जनरल बॉडी मीटिंग है हम भी चलते हैं।bye!
फिर रवि ने भी डॉ शर्मा और मिसेज शर्मा को प्रणाम किया, प्रिया ने कुमार साहब को प्रणाम किया । फिर बड़ों ने एक दूसरे को प्रणाम किया और अपनी अपनी गाड़ियों में अपनी अपनी मंजिलों की तरफ निकल गए।
भाग १०
कॉलेज में जब प्रिया और उसके माता पिता पहुंचे उनके सभी प्रोफेसर और प्रधान अध्यापक उसका कॉलेज के एडिटोरियम में इंतजार कर रहे थे ।उन सब ने प्रिया और उसके माता पिता को बधाई दी ।और स्टेज के बिल्कुल सामने की सीट बैठने को दी। बीच की सीट किसी चीफ गेस्ट की थी । प्रिया और उसके मां बाप दी हुई सीट और बैठ गए। और दर्शकों ,अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए भी एक पूरी पक्तियों में बैठने की व्यवस्था था ।
स्टेज के एक तरफ प्राइज और डिग्रियां एक टेबल पर सुंदर तरीके से सजाई हुई थी । और उद्घोषक एक लिस्ट हाथ में पकड़ के खड़ा था जिसमें पास आउट विद्यार्थियों के नाम थे । 1st,2nd ,3Rd rank , और लिस्ट की दूसरी तरफ टॉप में आए वैद्यार्थिओं के नाम ।
कार्यक्रम अभी शुरू नहीं हुआ था । कुछ विद्यार्थी उनके माता पिता अभी आ ही रहे थे और कुछ पहले से ही आ चुके थे । गणमान्य अतिथियों के लिए भी एक अलग row में बैठने की व्यवस्था थी । तभी थोड़ी देर में एक दरम्याना शरीर के गोरे रंग के सजीले कुछ प्रौढ़ उम्र के व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए प्रधान अध्यापक के साथ । वो ही मुख्य अतिथि थे । सब बड़ी उत्सुकता वश उन्हें देख रहे थे । उनके स्वागत सब खड़े हो गए । उनके लिए कुछ कॉलेज की जूनियर लड़कियों ने स्वागत गान गाया गया ।जिन्हें शायद प्रिया ने ही तैयार करवाया था । क्योंकि कॉलेज की सीनियर स्टूडेंट होने के नाते प्रिया कॉलेज स्टूडेंट की लीडर थी । तो रंगारंग कार्यक्रम और कॉलेज ट्रिप का इंतजाम करना प्रिया की जिम्मेदारी थी । अब उसके कॉलेज छोड़ने के बाद पता नहीं किसकी जिम्मेदारी होगी ।यह अभी तय नहीं हुआ।
प्रिया ने भी उत्सुकता वश अपनी सीट से उठकर देखना चाहा ,देखें कौन है मुख्य अतिथि! हो न हो रवि कुमार सर ही होंगे ।
उनके हाथ से डिग्री और प्राइज लेने का अलग ही उत्साह उसके मन में उठ रहा था। मगर जब उसने देखा तो हैरान हो गई और झटका भी लगा " अरे यह तो कुमार अंकल है ! रवि सर क्यों नहीं आए ?
प्रिया का मन वहीं बुझ सा गया । ऐसा नहीं है कि उसे रवि के पापा से कोई समस्या हो । उनका बहुत वो आदर करती थी। उन्होंने ही उसे थोड़ी देर पहले बहुत आशीर्वाद और स्नेह दिया था । मगर रवि क्यों नहीं आए? हमेशा तो वही आते रहे हैं अब तक ,तो आज क्या हुआ ।
तभी सबसे पहले प्रिया का ही नाम पुकारा गया। प्रिया के मम्मी पापा ने उसे जाने के लिए धीरे से बोला " जा पिंकी बेटा ! कहां खो गई? तुझे बुला रहे हैं स्टेज पर ,जल्दी जा । " अब मन माने या न माने जाना तो था ही सो प्रिया अपनी भावनाओं पर काबू करके स्टेज पर गई और मुख्य अतिथि अर्थात कुमार साहब से प्राइज और डिग्री स्वीकार की । और उनके बढ़कर चरण स्पर्श भी किए । कुमार साहब ने एक बार फिर उसे बधाई दी और अपना आशीर्वाद भी दिया । और उन्होंने प्रिया की सबके सामने तारीफ भी की ।प्रिया ने जवाब में धन्यवाद दिया और अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता को दिया । और प्रधान अध्यापक और बाकी प्रोफेसर और लेक्चरार को भी धन्यवाद किया । उसके वक्तव्य पर सब दर्शकों ने खुशी से तालियां बजाई। तो प्रिया
वापस अपनी सीट पर आ कर बैठ गई । इसी प्रकार बाकी होशियार विद्यार्थियों ने भी एक एक करके आकर अपना प्राइज और डिग्री प्राप्त की और अपनी जगह पर आकर बैठते गए।
इसी तरह कार्यक्रम तय शुदा वक्त पर खत्म हुआ। और सब अपने अपने घर लौट गए। प्रिया भी अपने घर आ गई । रात को डिनर का कार्यक्रम किसी होटल में लेने लिए उसके पापा ने बनवाया था । प्रिया दिल से खुश तो नहीं थी मगर अपने मम्मी पापा का दिल रखने के लिए वो मान गई ।
और दोपहर का भोजन लेकर कुछ देर सब ने आराम किया और फिर रात को किसी अच्छे से होटल में डिनर लेने के लिए तीनों चले गएं ।
करीब रात के १० बजे तीनों डिनर करके अपने घर आ गए। और अपने अपने कमरे में आराम करने चले गए। मगर प्रिया की आंखों में नींद कोसों दूर थी ।
बड़ी मुश्किल से उसकी आंख लगी मगर ध्यान तो रवि में था। अंजाम यह हुआ कि वो भौतिक रूप से तो रवि के पास नहीं जा सकी । क्योंकि रवि ने रात को अकेले घर से निकलने के लिए प्रिया को मना किया था ,और मर्यादा भी रखनी होती है ,मगर रूह को कौन रोक सकता है! उसकी सूरत ( ध्यान)तो अपने सूरज ( रवि ) पर लगी हुई थी । तो हुआ यूं कि रवि की थोड़ी सी आंख लगी ही थी कि उसे अपने कमरे की बालकनी में पायल की आवाज सुनाई दी । पहले तो वो डर गया । फिर उसने हिम्मत करके आवाज लगाई -" कौन है इधर ,सामने आओ! "तभी उसके सामने प्रिया आकर खड़ी हुई ! उसने हैरानी से पूछा - " प्रिया ! तुम फिर इतने रात को यहां क्यों आई ,और कैसे आई ? "
मैने तुम्हें मना किया था न ! " प्रिया ने कोई जवाब नहीं दिया । तो रवि फिर कुछ डांट के बोला - " अब जाओ वापिस ,यहां क्यों खड़ी हो ! किसी ने देख लिया तो अच्छा नहीं होगा ,तुम पर तो न जाने कौन सी धुन सवार है मगर मुझे तो अपनी इज्जत की परवाह है। और तुम्हारी इज्जत की भी उससे जायदा । "
प्रिया ने फिर भी कोई जवाब नहीं दिया ,वो रवि को एकटक देखती रही । बड़ी हसरत भरी नज़रों से । फिर उसने डरते हुए पूछा ,- " आज आप कॉलेज में क्यों नहीं आए ? मुझे आपका बहुत इंतजार था । मगर ..."
रवि उसके इस सवाल पर झुंझला गया और उसकी बात बीच में ही काट दी " अब यह सवाल पूछने तुम इतनी रात को आई हो ? यह सुबह भी तो पूछ सकती थी? । मैं कहीं भागा तो नहीं जा रहा था ,न तुम कहीं भागी जा रही थी। प्रिया! तुम भी न! यह कैसी बच्चों जैसी हरकत की है तुमने? देखो! हम अब बच्चे नहीं है , बड़े हो गए है । और ऐसे में इतनी देर रात को हमारा मिलना सही नहीं है।" फिर कुछ सोचने लग गया,फिर बोला"अच्छा चलो छोड़ो ! मैं तुम्हें छोड़के आता हूं तुम्हारे घर तक अभी ५ मिनिट रुको । " इतना कहकर रवि ने अंदर बाहर दोनों जगह देखा कोई नहीं है फिर अपनी चप्पल पहनकर ,हाथ में टॉर्च पकड़ कर बोला " चलो! जल्दी चलो! मगर जब मुड़कर देखा तो कोई भी नहीं । " अरे ! कहां चली गई? " फिर बाहर अपनी बालकनी में इधर उधर ढूंढा,फिर वही से दूर तक निगाह डाली और टॉर्च की रोशनी भी डाली ।मगर दूर तक कोई नजर नहीं आया। रवि का सिर पहले तो यह सोचकर चकरा गया । कहां गई ,अकेले ही चली गई क्या ! मगर नजर तो कहीं आ नहीं रही ! " फिर खुद को समझाया कि शायद उसका ख्याल होगा जो मेरे मन में आया होगा । मगर नहीं ,! कुछ तो गड़बड़ है । हर हाल में इस राज का पर्दा फाश करना होगा । "
इतना कहकर फिर खुद को समझाया और फिर रवि वापस सो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें